Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi | Coconut Laddu Recipe

भारत में जितने त्यौहार आते हैं, उतनी की प्रकार की मिठाईयां बनती हैं, Nariyal Ke Laddu भी भारत के हर कोने में खायी जाने वाली मिठाई हैं, अगर आप भी Nariyal ke laddu ki recipe जानने के लिए आये हैं, की आखिर सूखे नारियल से लड्डू कैसे बनाये जाते हैं, तो आप बिलकुल सही जगह आये हैं, क्योंकी इस ब्लॉग पर आपको घर पर बनाई जाने वाली हर रेसिपी मिलती हैं |

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सचिन हैं, मैं लगभग पिछले 4 – 5 सालों से कुकिंग कर रहा हूँ, और इस ब्लॉग पर आपको जो भी रेसिपी मिलती हैं, उस रेसिपी को हम पहले घर पर बनाते हैं, और पूरी तरह संतुष्ट हो जाने के बाद ही आप लोगों के लिए पब्लिश करते हैं, जिससे आपको कोई परेशानी न हो |

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए Nariyal Ke Laddu Recipe In Hindi में लेकर आये हैं, जिसमे आपको ना मावा चाहिए और ना ही चासनी | आप हमारी रेसिपी पढ़कर नारियल के लड्डू घर पर आसानी से बना सकते हैं, तो चलये Nariyal ke laddu banane ki recipe को शुरू करते हैं |

nariyal ke laddu

Nariyal Ke Laddu Recipe बनाने की सामग्री  

सामग्री मात्रा 
नारियल का बुरादा 200 ग्राम 
चीनी 150 ग्राम 
इलायची पाउडर 1 छोटी चमच 
दूध 1 कप  
काजू 12 – 15 ( बारीक़ कटे हुए )
बादाम 12 – 15 ( बारीक़ कटे हुए )
देसी घी 1 बड़ा चमच 

Nariyal Ke Laddu Recipe बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले गेस चालू करके एक पेन गेस पर रख देना हैं, और 2 – 3 चमच देसी घी डालकर गर्म करना हैं |

2. घी के गर्म हो जाने के बाद नारियल को बुरादा डाल देना हैं, और हल्के हाथ से हिलाते पेन को चलाते रहना हैं |

3. नारियल को हल्का ब्राउन होने तक पकाना है, ध्यान रहे की नारियल को ज्यादा नहीं पकाना हैं, जिससे नारियल का नेचुरल कलर चला जाये |

4. नारियल थोड़ी देर बाद टाइट होने लगेगा | इस टाइम पर इसमें 1 कप दूध डाल देना हैं, और मिश्रण को चलाते रहना हैं |

5. मिश्रण को पेन के चिपकने नहीं देना हैं, क्योंकी इससे नारियल का स्वाद बिगड़ जायेगा |

6. दूध अच्छे से नारियल में मिल जाने के बाद इसमें 1 कप चीनी मिला देना हैं, अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद हैं, तो इसमें और चीनी मिला सकते हैं |

7. चीनी कुछ समय बाद पानी छोड़ना चालू कर देगी | और आपको चमच से हिलाते हुए अच्छे से मिला लेना हैं | 

8. जब चीनी अच्छे से मिल जाये तो इसमें आपको बारीक़ कटे हुए काजू और बादाम डाल देना हैं, और 2 मिनट तक पकाना हैं |

9. 2 मिनट बाद गेस बंद कर देना हैं, और मिश्रण को अलग पलेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देना हैं |

10. थोडा ठंडा हो जाने बाद Nariyal ke laddu बना लेना हैं, जिस प्रकार हम शादी में बूंदी के लड्डू बनाते हैं, अपने हाथ से से गोल – गोल लड्डू बनाने हैं |

11. जैसा की आप बाजार में देखते हैं, की Nariyal ke laddu के उपर नारियल का सुखा बुरादा लगा होता हैं, उसी प्रकार आपको  Nariyal ke laddu पर नारियल का सुखा बुरादा लगा लेना हैं |

12. इस प्रकार आपके  Nariyal ke laddu बनकर तैयार हैं, आप अपनी फैमिली के साथ इस रेसिपी का आनंद ले सकते हैं, और किसी त्योहार पर भी इसे बना सकते हैं |

सुझाव 

  • इसमें आप नारियल सुखा और कच्चा दोनों प्रकार के इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • वैसे तो बाजार में भी कदुकस किया नारियल मिल जाता हैं, लेकिन उसमे पारम्परिक स्वाद नहीं मिलता | इसलिए घर पर ही नारियल को कदुकस करें |
  • मिश्रण को ठंडा ना होने दे, क्योंकी ठन्डे मिश्रण के लड्डू बिखरने लगेगें |

Read More – 

Badam Milk Shake Recipe In Hindi | बादाम मिल्क शेक रेसिपी

Soya Chaap Recipe in Hindi | सोया चाप रेसिपी

Rate this post

Leave a Comment