Besan Ki Chakki Recipe In Hindi | राजस्थानी बेसन की चक्की बनाने की विधि

नमस्कार दोस्तों आजकल हर कोई मीठा खाना पसंद करता हैं | वही अगर बात Besan Ki Chakki की आती हैं, तो हर किसी के मन में ये सवाल आता हैं की इस प्रकार की मिठाई तो शादी समारोह में खाने को मिलती हैं | क्योंकी हर प्रकार की मिठाई घर पर बनाना संबव नहीं हैं, या पूरी जानकारी उपलब्द नहीं होने के कारण बना नही पाते हैं | इसीलिए आज की इस पोस्ट हम आपके लिए Besan Ki Chakki Recipe लेकर आये हैं 

इस पोस्ट में हम आपको राजस्थानी बेसन की चक्की बनाने की विधि बताने जा राहे हैं, जिसे पढ़कर आप आसानी से Besan Ki Barfi घर पर बना सकते हैं, और घर पर इस रेसिपी का आनंद ले सकते हैं |

besan ki chakki

बेसन की चक्की बनाने की सामग्री

बेसन की चक्की बनाने में बेसन के अलावा और भी सामग्री की जरुरत होती हैं, अगर आपके पास पर्याप्त सामग्री उपलब्द नहीं हैं तो पहले आप उस सामग्री को बाजार के लेकर आये, क्योंकी Besan Ki Chakki बनाने के लिए हर प्रकार की सामग्री उपलब्द होंनी चाहिए | जिसकी लिस्ट निचे दी गयी हैं |

सामग्री मात्रा 
बेसन 2 कप (250 ग्राम)
देसी घी 1 कप  (250 ग्राम)
चीनी 1.5 कप  (30 0 ग्राम)
काजू 50 ग्राम (बारीक कटे हुए)
पिस्ता 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
इलाइची पाउडर 1 छोटी चम्मच

बेसन की चक्की बनाने की विधि 

बेसन की चक्की बनाने की विधि में आपको 6 – 7 प्रोसेस से गुजरना होगा | जिसमे आपको बेसन की मुठिया बनाने से लेकर उसे देसी घी में तलना और चासनी बनाकर उसमे मिलाकर Besan Ki Barfi बनाना होता हैं, इन सभी विधि को आसान तरीके से निचे बताया गया हैं जिसे पढ़कर आप भी राजस्थानी बेसन की चक्की घर पर आसानी से बना सकते हैं |

बेसन की मुठिया बनाना 

सर्वप्रथम आपको बेसन की चक्की बनाने के लिए बेसन में ¼ कप (60 ग्राम) देसी घी मिलाकर अच्छे तरीके से मिक्स कर लीजिये | इसमें थोडा पानी मिलाते हुए इसे सख्त आटे के समान गूंथकर तैयार कर लीजिए | 

अब इस बेसन के आटे से छोटे – छोटे पिस तोड़कर (जितने की आपके हाथ की मुठी में आ सके) अपने हाथ से मुठिया का आकर देकर बेसन की मुठिया बना लीजिये | अब आपको इसी प्रकार गूंथकर रखे गए बेसन की मुठिया बना लीजिये | 

बेसन की मुठिया को तलना

अब आपको बनायीं गयी मुठिया को बचे गये देसी घी में तलना होगा | इसके लिए आपको एक कढ़ाई में घी डालकर गैस पर गर्म  कर लीजिए | याद रहे की जब घी पूरी तरह गर्म नही जोता तब तक आपको बेसन की मुठिया को घी में नहीं डालना हैं | 

घी गर्म हो जाने के बाद घी में मुठिया तलने के लिए डाल दीजिये | ध्यान रहे की गर्म घी आपके हाथ भी जला सकता हैं इसलिए आपको हलके हाथ से मुठिया को तेल में छोड़ना हैं | अब मुठियां को धीमी आंच पर अच्छे से  गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए |

मुठिया को आपको दोनों तरफ से तलना होगा | दोनों तरफ से मुठिया तल जाने के बाद एक पलेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिये | और याद रहे की कढ़ाई में बचा हुआ घी आपको छानकर रख लेना हैं क्योंकी ये घी बाद में  Besan Ki Chakki बनाने में काम आएगा |

बेसन की मुठिया को पिसना 

आपके द्वारा बुन कर तैयार किये गये मुठिये को ठंडा हो जाने के बाद, इन्हें एक एक कर के छोटे – छोटे पिस में तोड़ ले | ताकि इनको आसानी से पिसा जा सके | अब तोड़े गए पिस को मिक्सी में डालकर दानेदार बना ले | इसी प्रकार सभी मुठियो को मिक्सी में डालकर दानेदार बना ले | जिससे Besan Ki Barfi खाने में स्वादिष्ट हो |

बेसन की चक्की के लिए चासनी बनाना 

हर प्रकार की मिठाई को मीठा बनाने के लिए चासनी का उपयोग किया जाता हैं | इसी प्रकार राजस्थानी बेसन की चक्की बनाने के लिए भी चासनी का  इस्तेमाल किया जाता हैं | 

चासनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और ½ कप पानी डालकर गैस जलाकर रख दीजिए | कुछ देर बाद चीनी पानी में गुलने लगेगी | जैसे ही चीनी गुलने लगेगी, आपके पेन चिपचिपापन आने लगेगा | 

चासनी के पूरी तरह से बन जाने के बाद बाद इसमें मिक्सी में पिसे हुए मुठिये को चासनी में डाल दीजिये | और इसके साथ आप 1 चमच इलायची पाउडर डाल सकते हैं | साथ ही इसमें काजू, बादाम और छानकर रखा गया घी डालकर अच्छे से मिक्स कर सकते हैं | अब आपकी Besan Ki Barfi जमने के लिए तैयार हैं |

बेसन की चक्की को ज़माना

Besan Ki Chakki  को ज़माने के लिए आपको एक पलेट को घी से चिकना करना होगा, ताकि बाद में बर्फी निकालते समय बेसन की चक्की पलेट को चिपके ना | 

अब बेसन की चक्की को ज़माने के लिए इस पलेट में चक्की के मिश्रण को इस पलेट निकाल लीजिये | और एक चमच की सहायता से इस मिश्रण को सपाट जमा दीजिये | इसके ऊपर थोड़े से बादाम और पिस्ते की कतरन डाल दिजीए |  मेवों को चम्मच से हल्का सा दबाकर चक्की के अंदर सैट कर दीजिए. बर्फी को जमने के लिए ऐसे ही रख दीजिए | ताकि Besan Ki Chakki खाने में स्वादिष्ट और देखने में सुन्दर लगे |

बेसन की चक्की को काटना 

बेसन की चक्की के पूरी तरह जम जाने के बाद आप अपनी पसंद के अनुसार चाकू की सहायता काट सकते हैं | ध्यान रहे की पहले आपको  Besan Ki Chakki को काटना हैं उसके बाद आपको प्लेट से अलग करना हैं | 

जमाई गयी प्लेट से अलग करने के लिए आपको उस प्लेट को 5 – 6 सेकंड के लिए गेस पर रख देना हैं | ताकि प्लेट के निचे लगाया गया घी गर्म हो जाये | और बर्फी आसानी से निकल जाये | अब आप Besan Ki Chakki को प्लेट से निकाल सकते हैं | आप और आपकी फैमिली इस स्वादिष्ट राजस्थानी बेसन की चक्की का आनंद ले सकते हैं | 

सुझाव

  • चीनी आप अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं |
  • बेसन की मुठिया को घी में सुनहरा होने तक पकाए |
  • बेसन का आटा गुथते समय आटा एकदम सख्त होना चाहिए |
  • मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता हैं, इसलिए कम मात्रा में खाए |

ये भी पढ़े – 

Chole Ki Sabji | Chhole Ki Sabji बनाने का सबसे आसन तरीका

FAQ’s 

Q.1 बेसन का आटा किस चीज से बनता है?

बेसन का आटा भूरे चने को पिस कर बनाया जाता हैं

Q.2 1 किलो बेसन में कितनी चीनी पड़ती हैं ? 

1 किलो बेसन में 5 से 10 चमच चीनी मिला सकते हैं, लकिन आप इसे अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं

Q.3 बेसन पाउडर किस चीज से बनता है?

बेसन पाउडर भूरे चने को पिस कर बनाया जाता हैं

Q.4 भारतीय बेसन का आटा किस चीज से बनता है?

भारतीय बेसन का आटा भूरे चने को पिस कर बनाया जाता हैं

1.5/5 - (2 votes)

Leave a Comment