Arbi Ki Sabji Recipe In Hindi | अरबी की सब्जी

अरबी की सब्जी खाने में स्वादिस्ट होती हैं, ये सब ने सुना होता हैं, या फिर किसी ने होटल में इस Arbi ki sabji recipe का स्वाद चखा होता हैं, लेकिन किसी को ये पता नहीं होता हैं , आखिर Arbi ki sabji recipe kaise banate hain, आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए अरबी की सब्जी बनाने वाले हैं |

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम सचिन हैं, मैं लगभग पिछले 5 सालों से कुकिंग कर रहा हूं | इस वेबसाइट पर आपको घर पर बनाई जाने हर रेसिपी मिलेगी, और इस ब्लॉग पर हर रेसिपी को पहले घर पर बनाते हैं, और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद आप लोगो के लिए पब्लिश करते हैं |

arbi ki sabji

Arbi Ki Sabji Kaise Banate Hain

अरबी की सब्जी को अब तक आपने होटल में खाया होगा, आज हम आपको होटल जैसी अरबी की सब्जी को घर पर कैसे बनाते हैं ये बताने वाले हैं, लोगों को लगता हैं, की होटल जैसा स्वाद घर पर लाना बहोत मुस्किल हैं, ऐसा बिलकुल नहीं हैं, लोगों को सही जानकारी ना होने के कारण ऐसा बोलते हैं |

आज हम बात करे अरबी की सब्जी की तो इस रेसिपी के बारे में हर जानकारी इस आर्टिकल में बताई गयी हैं, जिससे आप घर पर ही होटल जैसा स्वाद ले सके | बस शर्त ये हैं, आपको पूरी रेसिपी को ध्यान से पढना हैं, और बाद में Arbi ki sabji recipe बनानी हैं, 

Arbi Ki Sabji बनाने की सामग्री 

सामग्री मात्रा 
अरबी 1 kg 
प्याज 1 कप बारीक़ पिसे  हुए 
टमाटर 1 कप बारीक़ पिसे हुए 
हरा दनिया 2 चमच बारीक़ कटे हुए 
सरसों का तेल 2 बड़े चमच 
अजवायन ½ चमच 
लाल मिर्च पाउडर 1 चमच 
दनिया पाउडर 1 चमच 
हल्दी 1 चमच 
गर्म मसाला 1 चमच 
अमुचर पाउडर 1 चमच 
अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चमच 
हिंग ½  चमच 
नमक स्वादानुसार

 

Arbi Ki Sabji बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले बाजार से लायी अरबी को जैसा निचे फोटो में दिखाया गया हैं, उसी प्रकार अरबी के उपर के छिलके को हलके हाथ से छिल कर धो ले |

arbi ki sabji

2. अब अरबी को गोल – गोल छोटे पिस में काट ले अब आपकी अरबी सब्जी बनाने के लिए तैयार हैं |

3. अब एक कडाई लेनी हैं, उसमे 2 बड़े चमच तेल डालकर गेस पर रख दे |

arbi ki sabji

4. तेल गर्म होने के बाद इसमें काटी गयी अरबी डाल दे और 2 मिनट तक अरबी को तेल में फ्राई कर ले | क्योंकी अरबी खाने में थोड़ी कड़क होती हैं, इसलिए अरबी को पहले ही फ्राई का ले ताकि बाद में ज्यादा पकाना ना पड़े |

arbi ki sabji

 

5. अरबी को ज्यादा नहीं पकाना हैं, की इसका कलर बदल जाये |

6. अब अरबी को छाननी से बाहर निकाल ले | और उसी तेल में आगे Arbi ki sabji recipe बनानी हैं |

arbi ki sabji

7. अब उसी तेल 1 चमच अजवायन डाल दे | अगर आपको तेल कम लगे तो इअमे थोडा तेल और डाल सकते हैं |

8. इसके बाद पिसे गये प्याज के पेस्ट को डाल दे | और 2 मिनट तक प्याज को पकाए |

arbi ki sabji

9. इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और 2 – 3 हरी मिर्च को सीधे काटकर डाल दे | और लगातार चलाते हुए अच्छे से पकाना हैं |

 

10. गेस के फ्लेम को मीडियम कर दे, सब्जी को और थोड़ी चटपटी बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2 – 3 साबुत लाल मिर्च डाल दे |

11. अब अच्छे से प्याज के सुनहरा होने तक पकाना हैं |

12. अब इसमें मसाले डालने हैं, जिसमे लाल मिर्च, दनिया और हल्दी डाल दे, और अच्छे से भुन ले |

arbi ki sabji

13. अब इसमें टमाटर का पेस्ट डाल सकते हैं, और साथ में 1 चमच नमक डाल दे, ताकि टमाटर अच्छे से पाक जाये |

14. अब इसे मीडियम फ्लेम पर जब तक मसाले तेल ना छोड़ दे, तब तक पकाना हैं |

15. जैसे ही मसाले तेल छोड़ दे तब इसमें 1 कप पानी डाल दे, और अच्छे से मिक्स कर ले, ताकि ग्रेवी अच्छे से बने |

16. 2 मिनट बाद जब ग्रेवी में उबाल आने लगे, तब इसमें फ्राई की गयी अरबी को डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले |

arbi ki sabji

17. अरबी डालने के बाद इसमें आधा चमच गर्म मसाला, 1 चमच कसूरी मेथी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दे |

arbi ki sabji

18. सारी चीजे अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद ढक्कन लगा देगें और 10 – 15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ देगें |

19. 10 – 15 मिनट बाद आप अरबी का पिस निकाल कर देख ले की अच्छे से पकी हैं, या नहीं | अगर ना पके तो और कुछ देर तक पका सकते हैं | 

20. अब लास्ट में 1 चमच अमुचर पाउडर कठास के लिए और थोडा हर दनिया डाल दे | 

arbi ki sabji

21. लीजिये अब आपकी Arbi ki sabji बनकर तैयार हैं, अब आप इसे पाने पसंद अनुसार रोटी या पराठे से साथ खा सकते हैं |

arbi ki sabji

सुझाव 

  • अरबी को आप अपने पसंद के अनुसार अलग – अलग पिस में काट सकते हैं |
  • अरबी को तेल में फ्राई करने की बजाय आप इसमें कुकर में 2 कप पानी डालकर उबाल सकते हैं, लेकिन तेल में फ्राई करने से Arbi ki sabji का स्वाद बड जाता हैं |
  • Arbi ki sabji  को कडाई में बनाने की बजाय इसे कुकर में भी बनाया जा सकता हैं |
  • प्याज टमाटर को मिक्सी में पिसने की बजाय आप इसे हलके बारीक़ भी काट सकते हैं |

ये भी पढ़े – 

Rate this post

Leave a Comment